Samastipur News: मोरवा दक्षिणी में बिजली की लचर व्यवस्था पर किया प्रदर्शन
समस्तीपुर, जुलाई 28 -- Samastipur News: मोरवा। मोरवा दक्षिणी पंचायत के वार्ड 11 में बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थानीय लोगों ने बताया कि नंगा तार और बांस के सहारे बिजली की सप्लाई हो रही है। इससे अब तक कई लोगों को करंट लग चुक चुका है। खेत में लटक रही तार से लोगों को अक्सर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस बाबत बिजली विभाग के कनीय अभियंता का दरवाजा खटखटाया गया लेकिन उनके द्वारा इस मामले को सुलझाने की व्यवस्था नहीं की गई। विगत कई सालों से इस वार्ड के करीब दर्जन भर घरों को नंगा तार से बिजली मिल रही है। काफी पतला तार और ट्रांसफार्मर से अर्थिंग की व्यवस्था नहीं होने की वजह से लोगों को वोल्टेज नहीं मिल पाता जिससे की मोटर और पंखा चलने में काफी परेशानी होती है। इस क्रम में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.