समस्तीपुर, अगस्त 11 -- Samastipur News: कल्याणपुर, एसं। क्षेत्र से होकर गुजरने वाली बूढ़ी गंडक व बागमती नदी के जलस्तर में मंगलवार को भी बढ़ोतरी लगातार जारी है। बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी धीरे धीरे हो रहा है जबकि परंतु बागमती के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से बाढ़ के पानी का फैलाव होना शुरू हो गया है।

बेहद गंभीर स्थिति तटबंध के निचले इलाके के खेतों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है जिससे खेतों में लगी पशु चारा सहित बैगन आदि की फसल के नुकसान होने की बात किसानों ने बताई है। किसानों का बताना है कि करीब 5 बीघा खेतों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है इससे फसल को नुकसान पहुंचा है। इसी तरह अगर बागमती नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होती रही तो बाढ़ आने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

समुदाय की तैयारी हालांकि तटबंध के निचले इलाके में रहने वाले लोग ...