Samastipur News: मोख्तियारपुर सलखनी में गाछी से पुलिस ने बरामद की 18 कार्टन शराब
समस्तीपुर, अगस्त 12 -- Samastipur News: दलसिंहसराय। दलसिंहसराय में शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में धंधेबाज एवं पीने के शौकीन लोग शराब बंदी को ठेंगा दिखा रहे हैं। अलग-अलग समय में अलग-अलग क्षेत्र से शराब बरामद करनेवाली पुलिस इस धंधे में शामिल धंधेबाजों को मौके से गिरफ्तार करने में काफी पीछे नजर आती है। शराब बरामदगी के ताजा मामले में सोमवार की रात मोख्तियारपुर सलखनी के मनिका गाछी में छापेमारी कर 18 कार्टन विदेशी शराब बरामद कर पुलिस थाने ले आई। लेकिन गांव में शराब की खेप मंगानेवाले धंधेबाजों को गिरफ्तार करने में विफल रही। बताया गया कि गुप्त सूचना के आलोक में एलटीएफ टीम ने राज कुमार पासवान एवं विजय कुमार के नेतृत्व में गांव के वार्ड एक स्थित गाछी से शराब बरामद की थी।
शराब की खेप के बारे में जानकारी पुलिस के अनुसार धंधेबाजों के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.