समस्तीपुर, सितम्बर 7 -- Samastipur News: समस्तीपुर, निप्र। शहर के ओवरब्रिज पर चल रहा मैस्टिक पिचिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही रविवार की रात से ओवरब्रिज पर लागू वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था और रात 9 बजे से बंदी को समाप्त कर दिया गया है। अब दोनों ओर से 24 घंटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। हालांकि, फिलहाल ओवरब्रिज पर बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक जारी रहेगी। बड़े वाहनों को वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा।

निर्माण कार्य का अवलोकन सदर एसडीओ राकेश कुमार ने रविवार को निर्माण कार्य में लगे कर्मियों व पदाधिकारियों के साथ ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। एसडीओ ने बताया कि मैस्टिक पिचिंग का कार्य पूरा होने के बाद वन-वे व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। फिलहाल ओवरब्रिज पर रखी निर्माण सामग्री और मशीनों को हटाने का काम चल रहा है। रविवार की रात नौ...