समस्तीपुर, अक्टूबर 22 -- बच्ची की बरामदगी और पुलिस जांच Samastipur News: हसनपुर। दुधपुरा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित मेला से मंगलवार की शाम एक तीन वर्षीय बच्ची के गायब होने से सनसनी फ़ैल गया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची हसनपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। फुटेज की निशानदेही पर सिंघिया थाना के जहांगीरपुर गांव स्थित अमरजीत दास के घर से खेलने के क्रम में बुधवार की सुबह बच्ची को बरामद की गई। पूछताछ के लिए दो महिलाओं को थाना लाया गया है। जहां महिला ने बताया कि बच्ची अकेले सड़क पर खड़ी थी। जिसे उठा कर मेला में ले गयी। फिर उसे जहांगीरपुर लेती चली गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कांत ने बताया कि बच्ची महुली गांव के राजेश यादव की पुत्री है। राजेश यादव दुधपुरा दुर्गा मंदिर से दो सौ मीटर की दूरी पर एक किराये के मकान में ...