Samastipur News: मेला में नशे की हालत में हंगामा करते चार गिरफ्तार
समस्तीपुर, अक्टूबर 22 -- Samastipur News: वारिसनगर। दुर्गा पूजा मेला के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर वारिसनगर पुलिस की लगातार गश्त से मेला शांतिपूर्ण रहा। इसी दौरान नशे की हालत में हंगामा कर रहे चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि गश्ती के दौरान विभिन्न मेला स्थलों पर हंगामा कर रहे लोगों पर नजर रखी जा रही थी। दरोगा आलोक कुमार ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए शादीपुर बथनाहा से धर्मेन्द्र कुमार, धनहर से मुकेश कुमार राम, छत्नेश्वर से सूरज कुमार एवं मकसूदपुर से रोहित कुमार को गिरफ्तार किया। सभी को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.