Samastipur News: मेला में दो पक्षों हुई मारपीट
समस्तीपुर, अक्टूबर 22 -- Samastipur News: कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसिंहपुर चौक स्थित पुरानी दुर्गा मंदिर के समीप बुधवार की शाम दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। इसमें गोपालपुर एवं बिरसिंहपुर गांव के चार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां जख्मी युवक का इलाज किया गया। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि जख्मी लोगों के द्वारा आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। यह भी पढ़ें- Meerut News: नंगलामल में हुए संघर्ष में 10 नामजद और छह अज्ञात पर केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.