Samastipur News: मूर्ति विसर्जन के दौरान हर्ष फायरिंग, प्राथमिकी दर्ज
समस्तीपुर, सितम्बर 21 -- Samastipur News: समस्तीपुर। जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र स्थित झखरा गांव में बाबा विश्वकर्मा की मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान हुई हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। शनिवार को निकाले गए विसर्जन जुलूस में मंजय लाल यादव नामक व्यक्ति द्वारा खुलेआम बंदूक से फायरिंग की गई। जुलूस में मौजूद किसी व्यक्ति ने इस हर्ष फायरिंग का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो सामने आते ही इलाके में आए दिन हो रही हर्ष फायरिंग की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और सरायरंजन थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हर्ष फायरिंग के आरोप में मंजय लाल यादव के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.