Samastipur News: मुसरीघरारी में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी करने के बाद मारपीट
समस्तीपुर, नवम्बर 6 -- Samastipur News: सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में बाजार से घर लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना को लेकर पीड़िता की मां ने मुसरीघरारी थाने में लिखित आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई और बेटी की सुरक्षा की गुहार लगाई है। आवेदन में कहा है की 5 नवंबर की शाम छात्रा बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में दो युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ छेड़खानी की और हाथ पकड़कर जबरदस्ती करने लगे। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता की मां ने आवेदन में बताया है कि उनकी बेटी को पहले भी परेशान किया जाता रहा है। उन्होंने पुलिस से म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.