समस्तीपुर, सितम्बर 20 -- Samastipur News: सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को लगातार पांचवें दिन सड़क दुर्घटना हुई। हालांकि, शनिवार की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। शनिवार की सुबह मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य सड़क पर इफको सेंटर के निकट एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के संबंध में बताया गया कि कार में दो लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद दोनों के मौके से चले जाने की बात सामने आई है। सूचना पर मुसरीघरारी थाना की टीम मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। यह भी पढ़ें- Samastipur News: दुर्घटनाग्रस्त कार से लोगों ने लूटे मादक पदार्थ यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: जेठौर के समीप घोघा बीयर में शरा...