Samastipur News: मुसरीघरारी में अनियंत्रित कार ने गेट में मारी ठोकर
समस्तीपुर, अक्टूबर 23 -- Samastipur News: सरायरंजन। मुसरीघरारी चौक स्थित मुसरीघरारी पटोरी रोड पर शुक्रवार की सुबह एक चालक ने अनियंत्रित होकर एक गेट में ठोकर मारी दिया जिससे कार पूरी तरह छतिग्रस्त हो गयी। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, गनीमत रही कि हादसे के समय गेट के पास कोई मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे सड़क किनारे लगे गेट से जा टकराई। अचानक हुई इस घटना से आसपास के लोग सहम गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.