Samastipur News: मुख्य सड़क पर जलजमाव के विरोध में किया प्रदर्शन
समस्तीपुर, अक्टूबर 6 -- Samastipur News: रोसड़ा, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के करियन गांव में रोसड़ा-बहेड़ी मुख्य सड़क पर लंबे समय से जलजमाव और अधूरे सड़क निर्माण से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर बांस-बल्ला लगाकर आवागमन बाधित कर दिया और टायर जलाकर विरोध जताया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। ग्रामीणों का कहना था कि करियन गांव में सड़क निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के बाद सड़क पर कई दिनों तक पानी जमा रहता है। इससे राहगीरों, बाइक व साइकिल सवारों के साथ स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को काफी परेशानी होती है। पानी में सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देने के कारण बाइक सवारों के गिरने की घटनाएं भी होती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.