समस्तीपुर, नवम्बर 13 -- छठ की तैयारियों और यात्री सुविधाओं का निरीक्षण Samastipur News: समस्तीपुर। पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग शुक्रवार को विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुये समस्तीपुर पहुंचे। उनके समस्तीपुर स्टेशन पहुंचते ही मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान महाप्रबंधक ने आस्था का महापर्व छठ के मद्देनजर यात्रियों के लिये रेलवे की ओर से की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने समस्तीपुर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं व साफ सफाई की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन के मुख्य द्वार पर अतिक्रमण व जाम की स्थिति को देखते ही उन्होंने गहरी नाराजगी जतायी। मौके पर महाप्रबंधक ने रेल मंडल के अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठ के दौरान यात्रियों की संभावित ...