समस्तीपुर, अगस्त 16 -- Samastipur News: खानपुर। खानपुर प्रखंड के दिन मानपुर उत्तरी पंचायत के मुखिया तलअत फरीदा के घर के आगे सड़क पर एक बाईक सवार बदमाश ने गाली गलौज करते हुए फायरिंग किया। सूचना मिलने पर लोग घटना स्थल पर पहुंचे इसके बाद उसे पकड़ना चाहा। जिसके बाद बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने जब बाइक के डिक्की की तलाशी ली, तो उसमें से दो जिंदा कारतूस एवं तीन बोतल पेट्रोलियम पदार्थ बरामद हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...