समस्तीपुर, जुलाई 23 -- Samastipur News: वारिसनगर। मथुरापुर थाना क्षेत्र के मन्नीपुर गांव के फेंकन पासवान की पत्नी सतिया देवी उर्फ सितिया देवी के आवेदन पर मथुरापुर थाना में 10 लोगों के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज एवं लूटपाट का मामला दर्ज कराया गया है। प्राथमिकी में बताया है कि गांव की एक युवती के अपहरण मामले में आरोपित के घर पुलिस कुर्की-जब्ती की कार्रवाई कर रही थी। दरवाजे पर मौजूद पुत्र विक्की से पुलिसकर्मियों ने पीने के लिए पानी मांगा। उसने पानी पिला दिया। आरोप है कि पुलिस के वहां से चले जाने के बाद कुछ लोग उनके घर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए आरोप लगाने लगे कि उनके परिवार ने ही पुलिस को बुलाकर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई कराई है। इसके बाद आरोपितों ने विक्की को खोजते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया कि विरोध करन...