Samastipur News: मारपीट व गोलीबारी मामले का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
समस्तीपुर, अक्टूबर 15 -- Samastipur News: सरायरंजन। सरायरंजन थाना क्षेत्र के मेयारी गांव से मंगलवार की देर रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शीतलपट्टी गांव निवासी सुमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मामला विश्वकर्मा पूजा के विसर्जन के दौरान का है। आरोपी सुमित कुमार पर झखरा गांव निवासी आयुष कुमार झा से मारपीट और गोलीबारी की घटना को अंजाम देने का आरोप है। इस संबंध में थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि सुमित कुमार इस घटना में नामजद अभियुक्त था। जिसे पुलिस ने मेयारी गांव के पास सड़क किनारे से धर दबोचा। फिलहाल, पुलिस इस घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। छापेमारी दल में एसआई गोपाल कुमार गुप्ता सहित अन्य पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.