समस्तीपुर, सितम्बर 11 -- Samastipur News: रोसड़ा। बीते दो माह पूर्व मारपीट मामले में जख्मी हुए थाना क्षेत्र के शाहपुर वार्ड 04 निवासी रेशमी महतो की मौत ईलाज के दौरान हो गयी। सूचना पर मृतक के घर पहुंची रोसड़ा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजा। मृतक रेशमी महतो जदयू से जुड़े थे। मौत की खबर मिलते ही स्थानीय जदयू नेता भी मृतक के घर पहुंचे। जदयू प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा पार्थिव शरीर पर सौंपा। वहीं इस संबंध में इंस्पेक्टर लालबाबू कुमार ने बताया कि बीते 18 जून को दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई थी। इसमें रेशमी महतो घायल हो गए थे। इस मामले में दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इस मामले में कांड सं 238/26 व 239/26 दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...