समस्तीपुर, अगस्त 26 -- Samastipur News: कल्याणपुर। क्षेत्र अंतर्गत अलग अलग जगहों पर दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पांच लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में हजपुरवा गांव के छोटू कुमार, अजय कुमार, पुलकित भगत, रेखा देवी एवं क्लोजर गांव कीपिंकी कुमारी शामिल है। सभी जख्मी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पिंकी कुमारी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। उक्त जानकारी प्रभारी डॉ बीके ठाकुर ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...