समस्तीपुर, जुलाई 8 -- Samastipur News: कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न दो जगह पर दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में मनियारपुर गांव के अनीता देवी, केशव पट्टी गांव के शांति देवी एवं संतोषी कुमारी शामिल थे। सभी जख्मी लोगों को इलाज के लिए सी एच सी मैं भर्ती कराया गया जहां जख्मी लोगों के प्राथमिक उपचार के बाद उसके स्वास्थ्य में सुधार होने की जानकारी डॉ बीके ठाकुर ने बताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...