समस्तीपुर, अगस्त 10 -- Samastipur News: कल्याणपुर। क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों पर आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मी में शोरमार गांव के सुबोध साहनी एवं क्लोजर गांव के रमेश राय एवं अनीश कुमार शामिल हैं। सभी जख्मी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सुबोध साहनी को सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर करने की बात प्रभारी डॉ बीके ठाकुर ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...