समस्तीपुर, जुलाई 14 -- Samastipur News: कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों पर दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में मधुबन गांव के रामबली साहनी, फुलहरा के चांद बाबू, गोपालपुर के संजीत पाल एवं जर्नादनपुर के लक्ष्मी कुमार शामिल है। सभी जख्मी लोगों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां जख्मी लोगों के प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रामबली साहनी, संजीत पाल एवं लक्ष्मी कुमार को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...