समस्तीपुर, अगस्त 27 -- Samastipur News: खानपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत समना गांव निवासी बच्चा झा ने मारपीट कर गला दबाने एवं हंसुआ से हमला कर जान से मारने का प्रयास किए जाने से संबंधित आवेदन खानपुर थाने में दिया है। पीड़ित 80 वर्षीय वृद्ध बच्चा झा ने इस मामले में गांव के ही शम्भू राय एवं बुच्ची राय पर गाली-गलौज, मारपीट, रस्सी से गला घोंटने तथा हंसुआ से हमला कर जान मारने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा है कि आरोपी उन्हें तथा उनके पुत्र को गोली मारने की धमकी दे रहे हैं। जिससे वह काफी डरे एवं सहमे हुए हैं। इस बाबत खानपुर थानाध्यक्ष शिव पूजन कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...