समस्तीपुर, अक्टूबर 10 -- Samastipur News: समस्तीपुर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय में सीएस डॉ. राजीव कुमार की अध्यक्षता में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मनोचिकित्सक डॉ. शेख अफरार आलम ने मानसिक रोगों के लक्षण, उनके कारण, समय पर उपचार और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। मानसिक परेशानी होने पर उसे छिपाने या नजरअंदाज करने के बजाय विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए। डॉ. शेख अफरार आलम ने बताया कि तनाव, चिंता, अवसाद, नींद की समस्या और लगातार उदासी जैसी परेशानियां व्यक्ति के दैनिक जीवन को प्रभावित कर सकती हैं। ऐसी स्थिति में परिवार और समाज की भूमिका ...