Samastipur News: मानदेय भुगतान नहीं करने पर वार्ड सदस्य पर प्राथमिकी
समस्तीपुर, सितम्बर 9 -- Samastipur News: वारिसनगर। प्रखंड क्षेत्र की छतनेश्वर पंचायत के वार्ड 12 में मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल योजना के तहत कार्यरत अनुरक्षक का मानदेय भुगतान नहीं किए जाने के मामले में पंचायत सचिव ने वार्ड सदस्य पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में पंचायत सचिव ने बताया है कि वार्ड सदस्य छोटू कुमार को अनुरक्षक विकास कुमार के लंबित मानदेय का भुगतान करने के लिए कई बार पत्र एवं नोटिस के माध्यम से निर्देशित किया गया। इसके बावजूद मानदेय का भुगतान नहीं किया गया। पंचायत सचिव के अनुसार, जिला पदाधिकारी के निदेश के आलोक में अनुरक्षक का मानदेय भुगतान नहीं करने वाले वार्ड सदस्यों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया था। प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी ऋषिकेश कुमार के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.