समस्तीपुर, सितम्बर 2 -- Samastipur News: विभूतिपुर, निसं। थाना क्षेत्र के देशरी कर्रख पंचायत अंतर्गत कलना चौर स्थित बट वृक्ष के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर मां-बेटे को बंधक बनाकर लूटपाट की। भवंदा वार्ड-7 निवासी अलख राय की पत्नी काला देवी ने थाने में आवेदन देकर बताया कि वह अपने पुत्र टुनटुन कुमार राय के साथ इलाज कराने डॉक्टर के पास जा रही थी। इसी दौरान बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक दी और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। महिला के कनपटी पर पिस्तौल सटाने पर पुत्र ने विरोध किया, जिसके बाद बदमाशों ने उसके मुंह में भी पिस्तौल सटा दी। भयभीत कर बदमाशों ने महिला के गले से दो सोने की जितिया और एक चकती छीन ली। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। पुत्र ने डायल-112 को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग निकले। बाद में फोन ...