समस्तीपुर, अगस्त 30 -- Samastipur News: मोरवा, एसं। हलई थाना क्षेत्र के इंद्रवारा पंचायत के चकलालशाही गांव में महज चार दिनों के भीतर एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गयी। जिस घर में कुछ दिन पहले बेटी के जन्म और छठी को लेकर खुशियों का माहौल था, उसी घर में अब पति-पत्नी की मौत के बाद चीख-पुकार मची है। इस दर्दनाक घटना ने तीन मासूम बच्चों को माता-पिता के साये से वंचित कर दिया है।

घटना का संक्षेप बताया जाता है कि चार दिन पूर्व सूरज साहनी ने अपनी पत्नी संजुला देवी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना उस समय हुई थी, जब घर में बेटी की छठी का कार्यक्रम चल रहा था। इस घटना के बाद से ही परिवार और गांव में मातम का माहौल था।

आत्महत्या और माफीनामा घटनास्थल से एक माफीनामा मिलने की बात सामने आई है। इसमें सूरज ने अपनी पत्नी, सास-ससुर, माता-पिता और भाई-बहनो...