Samastipur News: मां का श्राद्ध कर रहे तीन मासूम पहुंचे एसपी के जनता दरबार, बोले, पापा निर्दोष हैं
समस्तीपुर, सितम्बर 8 -- Samastipur News: समस्तीपुर। मां की मौत का दर्द अभी आंखों से सूखा भी नहीं था कि तीन मासूम बच्चे अपने पिता को बचाने की गुहार लेकर सोमवार को एसपी के जनता दरबार पहुंच गए। मां का श्राद्ध कर्म चल रहा है। उसी श्राद्ध की उतरी पहने 12 वर्षीय शिवा कुमार, उसकी 11 वर्षीय बहन शिवानी कुमारी और 7 वर्षीय छोटा भाई ललित कुमार अपने वृद्ध दादा-दादी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। बच्चों की आंखों में मां को खोने का गम था, तो जुबान पर बस एक ही बात- हमारे पापा ने मां को नहीं मारा है। मामला खानपुर थाना क्षेत्र के कानू बिशनपुर पंचायत में 25 अगस्त की रात हुई मीना देवी की हत्या से जुड़ा है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति अजीत पोद्दार को गिरफ्तार किया है।
बच्चों की गुहार अजीत के तीनों मासूम बच्चे और उसके वृद्ध माता-पिता सोमवार को एसपी के जनता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.