Samastipur News: महिसारी में ट्रक से शराब अनलोड करने के मामले का दूसरा आरोपी भी धराया
समस्तीपुर, नवम्बर 5 -- Samastipur News: उजियारपुर। महिसारी गांव में विगत दिनों पेट्रोल पंप के समीप एक कबाड़ दुकान में ट्रक से शराब अनलोड करने के दौरान पुलिस ने छापेमारी में फरार हुए दूसरे आरोपी को भी गुरुवार को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बाजितपुर बम्बइया निवासी बृजमोहन सहनी के पुत्र कुंदन सहनी के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार शराब धंधेबाज की तलाश विगत 8 माह से लगातार की जा रही थी। बता दें की पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके से धंधेबाज फरार हो गया था। हालांकि इस दौरान पुलिस ने शराब लदी ट्रक के साथ एक अपाची बाइक भी जब्त की थी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : फरार शराब तस्कर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर धंधेबाज की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.