Samastipur News: महिला होमगार्ड से दुर्व्यवहार, वर्दी पकड़ने व गोली मारने की दी धमकी
समस्तीपुर, अगस्त 17 -- Samastipur News: समस्तीपुर। सावन की तीसरी सोमवारी पर थानेश्वर स्थान मंदिर के पास पैदल पुल पर ड्यूटी कर रही महिला होमगार्ड जवान से दुर्व्यवहार, गले के पास से वर्दी पकड़ने और गोली मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। प्रतिबंधित क्षेत्र में बाइक ले जाने से रोकने पर आरोपी ने महिला जवान के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की। पीड़िता के आवेदन पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्राथमिकी के अनुसार, मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र की निवासी 21 वर्षीय महिला होमगार्ड जवान रिया कुमारी यातायात थाना से जारी कमान पत्र के आधार पर सोमवार को थानेश्वर स्थान मंदिर के पैदल पुल के पास तैनात थीं। उनके साथ एक अन्य होमगार्ड जवान चांदनी कुमारी भी ड्यूटी पर मौजूद थीं. यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.