Samastipur News: महिला यात्री के गले से मंगलसूत्र काटने का आरोप, बरामद
समस्तीपुर, अगस्त 19 -- Samastipur News: समस्तीपुर | मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर में बुधवार की दोपहर ई-रिक्शा पर सवार एक महिला यात्री के गले से मंगलसूत्र काटने का मामला सामने आया। पीड़िता ने ई-रिक्शा पर सवार तीन अन्य महिलाओं पर चकमा देकर मंगलसूत्र काटने का आरोप लगाया। मंगलसूत्र कटने का आभास होने पर महिला ने ई-रिक्शा रुकवाया और तीनों महिलाओं की तलाशी ली। इस दौरान एक महिला के पास से मंगलसूत्र बरामद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ई-रिक्शा समेत सभी महिलाओं को मुफस्सिल थाना ले आई। बताया गया कि पीड़ित महिला बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर स्थित ससुराल से सरायरंजन स्थित मायके जा रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.