Samastipur News: महिला ने लगाया मारपीट करने का आरोप
समस्तीपुर, अक्टूबर 12 -- Samastipur News: कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी गोमिदा गांव के वार्ड 9 निवासी गोविंद साहनी की पत्नी ललिता देवी ने थाना में एक आवेदन दिया है। आवेदन में उसने अपने पति गोविंद साहनी सहित चार लोगों पर 10 अक्टूबर की देर शाम मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ गांव के ही स्कूल में रहकर रात बितायी। इसके बाद अपने मायके में घटना की सूचना दी। वहां से लोग पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गयी। शोरगुल करने के बाद गांव के लोग पहुंचे इसके बाद सभी आरोपी भाग निकला। पीड़ित महिला ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि दिए गए आवेदन की जांचोपरांत आगे की कार्रवाई की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.