Samastipur News: महिला ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप
समस्तीपुर, अक्टूबर 27 -- Samastipur News: विभूतिपुर। एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट तथा चार बच्चों के साथ घर से निकालने को लेकर थाने में आवेदन दिया है। पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार उसकी शादी 2015 को हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि उसकी शादी में मायके पक्ष की ओर से चार लाख रुपये दहेज दिया गया था। इसके बावजूद पिछले दो वर्षों से मायके से दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाया जा रहा था। उक्त रुपये नहीं देने पर पति और ससुराल के अन्य सदस्य उसके साथ दहेज उत्पीड़न करते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.