Samastipur News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान
समस्तीपुर, अक्टूबर 15 -- Samastipur News: वारिसनगर। थाना क्षेत्र के कुसेया गांव में गुरुवार को एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका की पहचान संगीता देवी (40) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पुलिस को मिलने में विलंब हुआ। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही परिजनों द्वारा महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों के अनुसार, घटना की सूचना महिला के मायके पक्ष के लोगों को दे दी गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि पुलिस अपने स्तर से घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी सूचना दी गई है। पोस्टमार्टम नहीं होने के कारण पुलिस अन्य बिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.