Samastipur News: महिला के घर लूटपाट मामले का खुलासा, दो गिरफ्तार
समस्तीपुर, सितम्बर 21 -- Samastipur News: शिवाजीनगर। थाना क्षेत्र के अखतवारा गांव में बीते 10 सितंबर की रात महिला के घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर रोसड़ा एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा ने मामले की जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि अखतवारा निवासी रामचंद्र मंडल की पत्नी पूनम देवी ने 11 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आवेदन के अनुसार, 10 सितंबर की रात वह घर में अकेली सो रही थी। इसी दौरान दो नकाबपोश अपराधी घर में घुसे और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया और गहने, नकदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.