Samastipur News: महिलाओं ने मनाया हरियाली तीज उंत्सव
समस्तीपुर, अगस्त 13 -- Samastipur News: पूसा, निज संवाददाता। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि परिसर स्थित एक आवासीय परिसर में मंगलवार की रात हरियाली तीज उत्सव समारोह का आयोजन किया। इसकी शुरुआत केक काटकर की गई। हरी-हरी साड़ियों से सजी महिलाओं ने दर्जनों गतिविधियों के माध्यम से समारोह को चार-चांद लगाया। सावन की घटाओं के बीच पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं का उत्साह चरम पर था। इस दौरान महिलाओं ने झूला-झूलकर व पारंपरिक लोक गीत की प्रस्तुति से समारोह को और आकर्षक बना दिया। मौके पर दर्जनों पारिवारिक सदस्य मौजूद थे। समारोह को आकर्षक व मनमोहक बनाने में माया सिंह, निभा रानी सिंह, रागनी झा, स्वेता चन्द्रा, कुमुद सिंह, मौसम कुमारी, शालिनी तिवारी, उषा सिन्हा, गीतांजली सिंह आदि प्रमुख थीं। यह भी पढ़ें- Agra News: हरियाली तीज पर सजीं महिलाएं, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.