समस्तीपुर, सितम्बर 1 -- Samastipur News: समस्तीपुर | निप्र । लोहिया आश्रम में मंगलवार को जदयू महिला प्रकोष्ठ की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विधान पार्षद सह जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शिवरानी देवी प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत और सम्मान किया।

महिलाओं का सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवरानी देवी प्रजापति ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में महिलाओं का उत्थान हुआ है। महिलाओं को सम्मान, शिक्षा, नौकरी और राजनीतिक क्षेत्र में हिस्सेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि जदयू के भविष्य और कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करने के लिए निशांत कुमार तैयार हैं।

संगठन को मजबूत करने का आह्वान उन्होंने जदयू संगठन को मजबूत बनाने के लिए महिला कार्यकर्ताओं से बूथ, पंचायत, प्रखंड और जिला स्त...