समस्तीपुर, अक्टूबर 15 -- Samastipur News: मोहिउद्दीननगर। थाना क्षेत्र के बोचहा पंचायत के बालूपर गांव में मरगंग नदी में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामबृक्ष पासवान के पुत्र जय कुमार (48) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार जय कुमार बुधवार को बोचहा बाहापार गांव से मजदूरी कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर पहुंचने के लिए वह मरगंग नदी के रास्ते आने लगे। नदी में पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगने के कारण वह गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों के घंटों प्रयास के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही मोहिउद्दीननगर पुलिस बालूपर गांव पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दी। बताया जाता है क...