Samastipur News: मब्बी हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवती का शव
समस्तीपुर, अक्टूबर 15 -- Samastipur News: रोसड़ा। थाना क्षेत्र के मब्बी हॉल्ट के समीप रेलवे ट्रैक किनारे मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थिति में एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। करीब 25 वर्षीया युवती की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। शव मिलने की सूचना पर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पहुंची रोसड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रैक के किनारे मिली अज्ञात युवती के शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान के लिए शव को समस्तीपुर सदर अस्पताल में 72 घंटे तक रखा जाएगा। बुधवार शाम तक 24 घंटे बीत जाने के बावजूद युवती की पहचान नहीं हो सकी थी। मृतका हल्के हरे रंग का सलवार-सूट पहने हुई थी। उसके गले में एक लॉकेट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.