समस्तीपुर, जुलाई 24 -- Samastipur News: सरायरंजन। थाना क्षेत्र के झखरा स्थित मधुरापुर टोले में नल जल के विवाद को लेकर मारपीट में एक युवक के घायल हो गया। युवक के लिखित बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें घायल राजीव झा ने कहा है कि उनके टोले में सरकारी नल जल योजना से जलापूर्ति होती है। इसे गांव के ही कतिपय लोगों ने रोक रखा था। इसका विरोध करने पर उन लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही उनकी जेब से 1825 रुपए भी निकाल लिए। उनके परिवार के लोगों के जुटने पर उनकी जान बच पाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...