Samastipur News: मथुरापुर में अस्त्र-शस्त्र के साथ निकली भव्य शोभायात्रा
समस्तीपुर, अगस्त 24 -- Samastipur News: वारिसनगर। मथुरापुर स्थित शिव-काली-दुर्गा-हनुमान मंदिर परिसर में श्री महाशंकर व्यायामशाला की ओर से अस्त्र-शस्त्र के साथ भव्य जुलूस, शोभायात्रा व झांकी निकाली गई। व्यायामशाला के अध्यक्ष डॉ. अभय प्रकाश की देखरेख में आयोजित शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा मथुरापुर घाट से शुरू होकर मुक्तापुर बाजार समिति, मुक्तापुर रेलवे स्टेशन के समीप से गुजरते हुए पूरे बाजार का भ्रमण कर पुन: मथुरापुर घाट पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान व्यायामशाला के खिलाड़ियों ने अस्त्र-शस्त्र के साथ विभिन्न खेल व करतब का प्रदर्शन कर लोगों को आकर्षित किया। वहीं, गोरखपुर से आए कलाकारों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। मौके पर जय प्रकाश पूर्वे, अखिलेश शर्मा, सुजीत महतो, दीपक चौधरी, महेंद्र प्रधान, शिवशंकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.