Samastipur News: मथुरापुर थानाध्यक्ष हटाये गये, धनंजय को मिली कमान
समस्तीपुर, अक्टूबर 1 -- Samastipur News: समस्तीपुर। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने मथुरापुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार को थानेदारी के पद से हटा दिया है। उन्हें अब रोसड़ा थाना में अनुसंधानकर्ता के पद पर पदस्थापित किया गया है। एसपी कार्यालय की ओर से गुरुवार को जारी पदस्थापन आदेश में दो पुलिस पदाधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है। आदेश के अनुसार डीआईओयू शाखा, समस्तीपुर में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक धनंजय कुमार को मथुरापुर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, मथुरापुर के थानाध्यक्ष राहुल कुमार को रोसड़ा थाना में अनुसंधानकर्ता के पद पर भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.