समस्तीपुर, जुलाई 2 -- Samastipur News: बिथान। बिथान प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत निर्वाचन अधिकारियों एवं बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) की बैठक आयोजित की गई। इसमें मतदाता सूची को त्रुटिरहित, शुद्ध एवं अद्यतन बनाने पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों ने बीएलओ को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से कार्य संपन्न करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Kodarma News: एसआईआर में पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ना प्राथमिकता : उपायुक्तबैठक की अध्यक्षता बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी आफताब आलम ने की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध मतदाता सूची सबसे महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए मतदाताओं का नाम जोड़ने,मृत मतदाताओं के नाम हटाने, स्थायी रूप से स्थान...