Samastipur News: मछली मारने के विवाद में पांच लोगों पर एफआईआर
समस्तीपुर, अक्टूबर 11 -- मछली मारने के विवाद में प्राथमिकी Samastipur News: मोहिउद्दीननगर, निज संवाददाता। मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के सुलतानपुर गंगा ढ़ाब में मछली मारने को लेकर हुए विवाद में एनटीपीसी थाना, बाढ़ में मोहिउद्दीननगर सुल्तानपुर गांव के पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस घटना में जख्मी केवल सहनी के पुत्र राजेश कुमार के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है। एनटीपीसी थानाध्यक्ष ने बताया कि एफआईआर की प्रति संबंधित मोहिउद्दीननगर थाना को निबंधित डाक से भेज दी गई है। दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि गंगा ढ़ाब में मछली मारने के दौरान आरोपितों ने एक लाख रुपये रंगदारी की मांग की। राशि नहीं देने पर हथियारबंद लोगों ने लाठी-डंडे से मारपीट की और गोली भी चलाई। साथ ही एक नाव छीनने का आरोप भी लगाया गया है। इस संबंध में मोहिउद्दीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.