Samastipur News: मकान से 318 किलो गांजा बरामद
समस्तीपुर, सितम्बर 5 -- Samastipur News: बिथान, । थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक 3 मंजिला मकान से 318.769 किलोग्राम सूखा गांजा बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, गांजा मकान के अलग-अलग फ्लैटों में छिपाकर रखा गया था। पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान रसोईघर के अंदर बनाई गई गुप्त सुरंग (तहखाना) का भी पता लगाया, जहां प्लास्टिक के बोरों में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा गया था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में नामजद तीन पुरुष आरोपी पुलिस टीम को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। बिथान थानाध्यक्ष राजकिशोर राय को गुप्त सूचना मिली थी कि तेलनी गांव के वार्ड 07 स्थित एक तीन मंजिला मकान में काफी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा गया है। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.