Samastipur News: मंगलगढ़ में स्कॉर्पियो से 28 कार्टून विदेशी शराब जब्त
समस्तीपुर, अक्टूबर 3 -- Samastipur News: हसनपुर। हसनपुर पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ अपना शिकंजा कसते हुए गुरुवार की रात बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए क्षेत्र के मंगलगढ़ गांव के समीप सड़क किनारे खड़ी एक स्कॉर्पियो गाड़ी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के शराब सिंडिकेट और धंधेबाजों में दहशत का माहौल व्याप्त है। थानाध्यक्ष सुनील कांत ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में पुलिस गश्ती और चौकसी काफी बढ़ा दी गई है।
गश्ती में मिली सफलता गुरुवार की रात नियमित गश्ती के दौरान पुलिस टीम को मंगलगढ़ स्थित सड़क पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी संदिग्ध अवस्था में खड़ी मिली। जब पुलिस बल ने वाहन के पास जाकर जांच की, तो चालक अंधेरे का लाभ उठाकर फरार होने में सफल रहा। गाड़ी की सघन तलाशी लेने पर उसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.