Samastipur News: भू विवाद के चलते खुदनेश्वर धाम में लाइट पर लगी रोक
समस्तीपुर, अगस्त 13 -- Samastipur News: मोरवा, एसं। प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक खुदनेश्वर धाम मंदिर परिसर में लगने वाले हाई मास्ट लाइट के कार्य पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। भू विवाद को लेकर न्यायालय में मामला लंबित होने के कारण प्रशासन ने यह कदम उठाया है। सूचना मिलने के बाद अंचल अधिकारी आलोक रंजन एवं ताजपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने स्थल का निरीक्षण कर पूरे मामले की जानकारी ली। बताया जाता है कि विवादित जमीन को लेकर वादी की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आलोक में प्रशासनिक टीम ने फिलहाल हाई मास्ट लाइट लगाने के कार्य पर रोक लगाते हुए मामले की सुनवाई एवं जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। इधर, मंदिर परिसर में हाई मास्ट लाइट लगाए जाने की खबर से स्थानीय लोगों में खुशी थी। लोगों को अब प्रशासनिक जांच एवं न्यायालय में चल रहे मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.