Samastipur News: भूसी-कंकड़ से बन रहा था मसाला, दो गोदाम व मिल सील
समस्तीपुर, अक्टूबर 15 -- Samastipur News: समस्तीपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार किए जाने की शिकायत पर प्रशासन की टीम ने एक मसाला उद्योग में छापेमारी की। सदर एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान दो गोदामों में रखे चूड़ा, धान-चावल की भूसी और सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाले लाल रंग, कंकर समेत कई संदिग्ध सामग्री बरामद की गई। मौके पर दो मशीनें चालू अवस्था में मिलीं, जिनसे मसाला पीसा जा रहा था। कार्रवाई के बाद प्रशासन ने दो गोदाम और एक मिल को सील कर दिया। वहीं, बरामद मसालों के नमूने खाद्य सुरक्षा विभाग के माध्यम से जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में मिलावटी खाद्य पदार्थों के कारोबार को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सदर एसडीओ राकेश कुमार के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.