Samastipur News: भूमि संबंधी जनता दरबार में 5 मामलों का हुआ निष्पादन
समस्तीपुर, सितम्बर 26 -- Samastipur News: विद्यापतिनगर, निज संवाददाता। अंचल कार्यालय में शनिवार को जमीन संबंधी मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में अंचल पदाधिकारी कुमार हर्ष, राजस्व अधिकारी अरुण कुमार शर्मा एवं एसआई रवि कुमार की मौजूदगी में फरियादियों की जमीन से संबंधित समस्याओं की सुनवाई की गई। जनता दरबार में जमीन विवाद एवं राजस्व से जुड़े कुल सात मामले प्रस्तुत किए गए। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद उपलब्ध कागजात एवं अभिलेखों के आधार पर मामलों की जांच की। सुनवाई के दौरान पांच मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। वहीं, शेष दो मामलों में आवश्यक कागजात एवं अन्य बिंदुओं की जांच के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: जनता दरबार में दो मामलों का निष्पादन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.