समस्तीपुर, सितम्बर 6 -- Samastipur News: चकमेहसी, एसं। चकमेहसी थाना क्षेत्र के बेलसंडी पंचायत के गोविंदपुर में गुरुवार की देर शाम भूमि विवाद में मारपीट के बाद गंभीर रूप से जख्मी बुजुर्ग की शनिवार को मौत मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना को लेकर गुलाब टोला सिंघिया निवासी शिवा पासवान ने थाने में आवेदन देकर बेलसंडी के अशोक ठाकुर सहित 6 नामजद और 10 से 15 अज्ञात को आरोपित किया है। बताया है कि आरोपियों ने भूमि विवाद में उनको और पड़ोसी जय करण को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। जिसमें जय करण पासवान की मौत इलाज के लिए समस्तीपुर से पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गई। थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर अपर थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार को अनुसंधान की जिम्मेवारी दी गई है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी ...