Samastipur News: भूमि विवाद में चली गोली, युवक गंभीर रूप से जख्मी
समस्तीपुर, जुलाई 6 -- Samastipur News: सरायरंजन। सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत स्थित डीहवारणी चौर में सोमवार दोपहर पूर्व से चले आ रहे जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई झड़प के दौरान गोली चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान नौआचक गांव निवासी पवन राय के रूप में की गयी है। परिजनों के अनुसार, दूसरे पक्ष के लोगों ने दूर से फायरिंग की, जिसमें पवन राय के पैर में गोली लगी। गोली पैर को आर-पार कर गई। गंभीर रूप से घायल पवन राय को तत्काल समस्तीपुर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।स्थानीय लोगों का दावा है कि घटना के दौरान कई राउंड फायरिंग हुई और घायल युवक को दो गोलियां लगी है। हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है और फायरिंग की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.